देवरिया पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में फरमान, सैफ और सुहेल उर्फ मोहम्मद रजा शामिल हैं, जो थाना रुद्रपुर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के निवासी हैं। पुलिस ने अभियुक्त फरमान की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया। मुकदमे में एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर धारा 3(5) बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, शिवम तिवारी सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।
