पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में सोमवार सुबह जनपद में “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। सुबह 5 से 8 बजे तक हुए इस अभियान का उद्देश्य आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व विश्वास की भावना को मजबूत करना रहा। पुलिस ने 27 स्थानों पर 498 व्यक्तियों और 288 वाहनों की जांच की तथा तीन वाहनों का चालान किया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। जनसामान्य ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। अभियान का लक्ष्य “मित्र पुलिस” की भावना को और सशक्त बनाना रहा।
