देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी ने राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण माननीय जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष धनेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में किया गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने बच्चों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी स्थिति, देखभाल, पोषण, चिकित्सा, शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने और सभी बच्चों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं प्रेमपूर्ण वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।
सचिव ने बाल गृह के सभी अभिलेखों और प्रपत्रों का अवलोकन किया तथा बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच और व्यायाम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही परिसर, भंडार कक्ष और सुरक्षा व्यवस्था की सफाई और निगरानी को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
