गोपालगंज जिले के मीरगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। चेकपोस्ट के समीप दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो शरीर पर सेलो टेप से विदेशी शराब की बोतलें चिपकाकर तस्करी कर रहे थे।
यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा के निर्देश पर की गई। छापेमारी के दौरान 16 पिस विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने तस्करों की बाइक जब्त कर दोनों को हिरासत में ले लिया है।
अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है और यह जांच की जा रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां भेजी जानी थी।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

