
मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशो के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया में मुख्यालय स्तर पर 10 तथा तहसील स्तर पर 05 पराविधिक स्वंयसेवको का चयन किया जाना है। जिस हेतु पूर्व में विज्ञापन जारी कर आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। दिनांक 27.11.2025 तक कुल 91 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। उक्त पद हेतु आवेदको का साक्षात्कार दिनांक 29.11.2025 01.12.2025 एवं 02.12.2025 को समय दिन के 09ः30 बजे सें स्थान-दीवानी न्यायालय, परिसर में सुनिश्चित किया गया है,
अतः उक्त के सन्दर्भ में पराविधिक स्वंय सेवको (पी0एल0वी0) के समस्त आवेदको को सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 29.11.2025 01.12.2025 एवं 02.12.2025 को उक्त निश्चित समय पर दीवानी न्यायालय देवरिया के परिसर में स्थित ए० डी० आर० भवन में अपने समस्त सम्बन्धित मूल अभिलेखो के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। प्रत्येक दिन साक्षात्कार हेतु आमंत्रित 30 आवेदको को उनके मोबाइल नं0 पर भी सूचना कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया से प्रेषित किया जायेगा।

