spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजचतुर बगहा में विवाद, पड़ोसियों ने मां-बेटी पर किया हमला

चतुर बगहा में विवाद, पड़ोसियों ने मां-बेटी पर किया हमला

-

गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के चतुर बगहा गांव में रविवार को आपसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। पड़ोसियों के हमले में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद दोनों को तुरंत सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीलम देवी और पड़ोसियों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। रविवार को यह विवाद बढ़ा और पड़ोस के लोगों ने नीलम देवी के घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में नीलम देवी के साथ उनकी बेटी रंजू कुमारी भी घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की खबर मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज किए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts