spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज में दिवंगत BJP नेता की पत्नी की जमीन विवाद का ऑडियो...

गोपालगंज में दिवंगत BJP नेता की पत्नी की जमीन विवाद का ऑडियो वायरल, आरोपों पर सियासी हलचल तेज

-

गोपालगंज में दिवंगत भाजपा नेता कृष्ण शाही की पत्नी शांता शाही की जमीन हड़पने से जुड़े एक कथित ऑडियो के वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। वायरल ऑडियो में आरोपी द्वारा शांता शाही को करोड़ों की जमीन हड़पने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में शांता शाही ने एसपी को लिखित आवेदन दिया, जिसके बाद पुलिस ने सुमित सौरभ नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके आधार पर तीन अन्य लोगों—पप्पू शाही, विवेक राय और एक अन्य—के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है।

इसी बीच शांता शाही ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लगभग 10 कट्ठा जमीन को हड़पने की साजिश भाजपा एमएलसी राजीव कुमार सिंह उर्फ गप्पू सिंह के घर पर रची गई। उन्होंने बैठक की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें एमएलसी समेत कई लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं। शांता शाही का कहना है कि उनकी जमीन को लेकर अब तक तीन FIR दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वह अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर राज्य के मंत्री दिलीप जायसवाल से मिल चुकी हैं और अब डिप्टी सीएम व गृह मंत्री सम्राट चौधरी से मिलने वाली हैं।

वहीं, आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए एमएलसी गप्पू सिंह ने कहा कि वे पटना में हैं और सदन चल रहा है। उन्होंने बताया कि शांता शाही का उनके ऊपर एक लाख रुपये का बकाया है, जिसे मांगने के लिए वे फोन करते हैं, लेकिन जमीन विवाद से उनका कोई संबंध नहीं है। गप्पू सिंह ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts