spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबरहज में तीन चोर गिरफ्तार, 81 लाख से अधिक नकदी और जेवरात...

बरहज में तीन चोर गिरफ्तार, 81 लाख से अधिक नकदी और जेवरात बरामद

-

अपराधियों पर कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देश, एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी की देखरेख में थाना बरहज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन अभियुक्तों शिवकुमार उर्फ शिवा पटेल, राजेश उर्फ बेचू जायसवाल और बंटी राजभर को 04 दिसंबर को करूअना के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान शिवकुमार के पास से 74 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण, राजेश से 6,05,510 रुपये तथा बंटी से 50,000 रुपये बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर धाराओं में बढ़ोत्तरी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तीनों अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने 30 नवंबर, 11 नवंबर और 7 नवंबर को बरहज क्षेत्र में हुई तीन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इस संयुक्त कार्रवाई से 81,10,510 रुपये नकद और बड़ी मात्रा में जेवरात बरामद कर तीनों चोरी की वारदातों का सफल खुलासा किया गया।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts