spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: जनपदीय पुलिस ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, थानों व...

देवरिया: जनपदीय पुलिस ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, थानों व कार्यालयों में व्यापक सफाई अभियान

-

देवरिया। पर्यावरण को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने के उद्देश्य से आज 07 दिसंबर 2025 को जनपद देवरिया पुलिस द्वारा थानों, चौकियों, कार्यालयों और पुलिस लाइन परिसर में श्रमदान कर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत परिसर में पड़ी सूखी पत्तियों, खर-पतवार की सफाई, पौधों की छंटाई और व्यवस्थित निराई की गई। साथ ही कार्यालयों के अभिलेख, फर्नीचर एवं अन्य संसाधनों को सुव्यवस्थित कर साफ-सुथरा रूप दिया गया। पुलिस वाहनों को क्रमवार खड़ा कर उनके रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से पुलिस कर्मियों ने श्रमदान कर “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया। अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और साफ-सुथरे कार्यस्थल को अपनाने की शपथ ली गई, ताकि स्वच्छता की यह पहल नियमित रूप से जारी रह सके।

 

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts