spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन गंभीर

देवरिया : सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन गंभीर

-

रामपुर कारखाना क्षेत्र के करनपुर उर्फ पचफेड़ा गांव निवासी 24 वर्षीय प्रशांत राव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसकी बहन मधु गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को प्रशांत अपनी बहन के साथ बाइक से आजमगढ़ में मौसा के घर गया था। दोपहर में लौटते समय जीयनपुर के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन मधु को गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts