spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: आंबेडकर चौक पर चला विशेष हेलमेट जांच अभियान

गोपालगंज: आंबेडकर चौक पर चला विशेष हेलमेट जांच अभियान

-

गोपालगंज। शहर के आंबेडकर चौक पर सोमवार को जिला परिवहन विभाग की टीम ने वाहनों की जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बिना हेलमेट के चलने वाले बाइक सवारों में हड़कंप मचा रहा। अपर जिला परिवहन पदाधिकारी एमएम राजू के नेतृत्व में एमवीआई, इंस्पेक्टर एवं अन्य कर्मियों की टीम ने वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।

इस दौरान बिना हेलमेट चल रहे बाइक चालकों को रोका गया और एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। ए डीटीओ ने बताया कि ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ को लेकर विशेष हेलमेट जांच अभियान चलाया जा रहा है। कई बाइक चालक कार्रवाई को देखते ही रास्ता बदलकर भागते भी नजर आए। अधिकारियों के अनुसार जिले में होने वाले अधिकांश हादसों में हेलमेट का प्रयोग नहीं करने वाले बाइक सवार ही शिकार हो रहे हैं।

जांच के दौरान 50 से अधिक बाइक चालकों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही कई बाइकों के कागजात अधूरे पाए गए, लाइसेंस न होने पर भी कार्रवाई की गई। वहीं दो नई बाइक बिना नंबर प्लेट के पकड़ी गईं, जिन्हें जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts