गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के पास एनएच 27 पर सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर बाइक सवार दो युवकों को 26 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम कुचायकोट की दिशा से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान चैनपट्टी के समीप बाइक सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 26 लीटर शराब बरामद की गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी भरत पटेल और मांझागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी मोगल अंसारी के रूप में हुई है।
उत्पाद विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

