spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली

गोपालगंज: बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली

-

गोपालगंज। कटेया थाना क्षेत्र के जसौली गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच चल रहे आपसी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के झोपड़ी नुमा घर में आग लगा दी, जिससे देखते ही देखते पूरा घर धू-धू कर जल गया और उसके अंदर रखा सामान राख हो गया।

घटना के संदर्भ में जसौली गांव निवासी ददन चौबे की पत्नी निक्की चौबे ने कटेया थाने में लिखित आवेदन देकर पड़ोसी सहित कुल सात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, झोपड़ी में आग लगाने और लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जो रविवार को अचानक बढ़ गया। आरोप है कि रंजिश के कारण जानबूझकर पीड़ित परिवार के झोपड़ीनुमा घर को आग के हवाले कर दिया गया। आग लगने के दौरान परिवार के लोग घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन घर के अंदर रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, महत्वपूर्ण कागजात और नकद समेत लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

गांव में आग लगने की खबर फैलते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर तब तक घर पूरी तरह जल चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि यह आग दुर्घटना नहीं बल्कि आपसी रंजिश का परिणाम है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts