रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को प्रांतीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में कुल 24 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 12 खिलाड़ियों का चयन मुख्य टीम के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों में सिमरन खातून, रोशनी राजभर, मधु कुमारी, अर्चिता कुशवाहा, निक्की विश्वकर्मा, पलक शर्मा, अनता गोंड़, प्रियांशी कुशवाहा, छाया कुशवाहा और रिया सिंह शामिल हैं, जबकि सुंदरी और प्रतिमा प्रसाद को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है।
पुरुष बॉक्सिंग ट्रायल में केवल दो खिलाड़ी—विकास और निर्भय सिंह—उतरे। दोनों ने अपने प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया।
सभी चयनित खिलाड़ी 11 दिसंबर को गोरखपुर में होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
