गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के सलेमपट्टी गांव में रेलवे ट्रैक पर हुई दर्दनाक घटना में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला का शव काफी क्षत-विक्षत हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही थावे जीआरपी और उचकागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने के बाद पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। चिकित्सकों की टीम ने शव का परीक्षण किया। बताया गया कि महिला का शव कई टुकड़ों में बंटा हुआ था।
मृतका पीले रंग की सूट और काले रंग की नकाब पहने हुई थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला ने आत्महत्या की है या ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।
