गोपालगंज जिले के थावे बस पड़ाव स्थित कपड़ा व्यवसायी रामेश्वर प्रसाद से हुई मारपीट की घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर सदर विधायक सुभाष सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरी गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचे और व्यवसायी से मुलाकात की। उन्होंने दुकान पर पहुंचकर मारपीट से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विधायक सुभाष सिंह ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
मौके पर सदर विदेशी टोला मुखिया मनीष गुप्ता, दीपक गुप्ता, प्रिंस गुप्ता सहित थावे बाजार के कई व्यवसायी मौजूद रहे। व्यापारियों ने इस घटना की निंदा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की।
