जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डॉ. सुधाकर त्यागी (अ.पा.) ने बताया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 16 दिसंबर 2025 को अपराह्न 02:00 बजे, नवीन सभागार कलेक्ट्रेट देवरिया में होगी।
अधिकारी ने सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर बैठक में अवश्य उपस्थित हों। साथ ही अपनी समस्या से संबंधित लिखित प्रार्थना पत्र की तीन प्रतियां लेकर आएं, ताकि समस्याओं के त्वरित एवं समुचित समाधान की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।