spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मीर देवरिया में स्वावलंबन कैंप...

देवरिया : मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मीर देवरिया में स्वावलंबन कैंप आयोजित

-

महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत 2 से 16 दिसंबर 2025 तक स्वावलंबन कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेश पर 11 दिसंबर को ग्राम पंचायत मीर देवरिया में हब फार इम्पावरमेंट द्वारा स्वावलंबन कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में बच्चों और ग्रामीणों को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत प्रतिभागियों को बताया गया कि बाल विवाह कुप्रथा है तथा इसके लिए बालिका की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़कों की 21 वर्ष निर्धारित है।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की प्रमुख योजनाओं—कन्या सुमंगला, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, निराश्रित पेंशन और रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष—के बारे में जागरूकता फैलायी गई। प्रतिभागियों को इन योजनाओं में आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में डीएमसी साधना चतुर्वेदी, जेंडर स्पेशलिस्ट मंशा सिंह तथा समूह सखी की टीम उपस्थित रही।

 

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts