फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गठित पीएसपी (पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म) के सदस्य जिले में बुधवार व शनिवार को आयोजित टीका उत्सव में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पीएसपी सदस्य टीकाकरण से छूटे बच्चों के घर-घर जाकर बुलावा पर्ची वितरित कर रहे हैं और अभिभावकों को समय पर टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पथरदेवा, भटनी और भलुअनी ब्लॉकों में गठित पीएसपी के सहयोग से वीएचएसएनडी सत्रों के दौरान बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं के पोषण और फाइलेरिया से बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि पीएसपी सदस्य ग्रामीणों को फाइलेरिया के लक्षण, उससे बचाव के उपाय और नियमित दवा सेवन की जानकारी दे रहे हैं, जिससे लोगों में इस बीमारी के प्रति समझ बढ़ रही है और उन्मूलन कार्यक्रम को गति मिल रही है।

