देवरिया जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरियारपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना बरियारपुर पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-200/25, धारा 109(1), 191(1), 191(2), 190, 115(2), 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त भोलू यादव को मुखबिर की सूचना पर महुआनी चौराहे से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भोलू यादव पुत्र नर्वदेश्वर उर्फ गुच्चुक यादव, निवासी 317 अम्बेडकरनगर वार्ड संख्या 01, भीखमपुर रोड, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।