मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र 66 देवरिया में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा के विजेता खिलाड़ी एवं टीमें सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगी। यह प्रतियोगिता रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम, देवरिया में आयोजित की जाएगी।

सांसद खेल स्पर्धा के तहत विधानसभा स्तर पर एथलेटिक्स, वालीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, भारोत्तोलन, जूडो, कुश्ती एवं बैडमिंटन सहित कुल आठ खेल विधाओं में विभिन्न आयु वर्गों के महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा हॉकी, ताइक्वांडो, तीरंदाजी और खो-खो की प्रतियोगिताएं सीधे जिला स्तर पर आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम के अनुसार 20 दिसंबर को ताइक्वांडो, वालीबॉल, खो-खो, हॉकी और कबड्डी, 22 दिसंबर को बैडमिंटन, फुटबॉल और कुश्ती तथा 23 दिसंबर को एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, जूडो और तीरंदाजी प्रतियोगिताएं होंगी। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 25 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।