राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), देवरिया में 18 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य के. राम ने बताया कि एच.आर. इंडस्ट्रीज, जालंधर द्वारा संस्थान परिसर में यह प्लेसमेंट आयोजित किया जा रहा है।
प्लेसमेंट में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, ड्राफ्ट्समैन (सिविल व मैकेनिकल), टर्नर, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट ग्राइंडर, फाउंड्रीमैन, शीट मेटल वर्कर, डीजल मैकेनिक, वेल्डर एवं वायरमैन ट्रेड के अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रति व छायाप्रति, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
