spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया:देवरिया का लाल बना गुजरात सीनियर फुटबॉल टीम का कप्ता

देवरिया:देवरिया का लाल बना गुजरात सीनियर फुटबॉल टीम का कप्ता

-

देवरिया जनपद के लिए गौरव की बात है कि तरकुलवा विकास खंड के गोपालपुर गांव निवासी किसान रजनीश पांडेय के पुत्र विशेष पांडेय आज गुजरात सीनियर फुटबॉल टीम के कप्तान हैं और साथ ही नए खिलाड़ियों को तराशने का कार्य भी कर रहे हैं। गुजरात में स्थापित अपनी फुटबॉल एकेडमी के माध्यम से वह जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं, जिसमें उन्हें राज्य सरकार का भी सहयोग मिल रहा है।

विशेष पांडेय ने प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव में पूरी करने के बाद गुजरात में रह रहे अपने चाचा नीरज पांडेय के पास जाकर पढ़ाई शुरू की। पढ़ाई के साथ-साथ फुटबॉल में गहरी रुचि होने के कारण उन्हें गांधीनगर की एक फुटबॉल एकेडमी में दाखिला दिलाया गया। मेहनत और प्रतिभा के बल पर विशेष जल्द ही उस एकेडमी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हो गए और जूनियर स्तर की सभी प्रमुख प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।

लगातार बेहतर खेल के चलते विशेष गुजरात की सीनियर टीम में शामिल हुए और बाद में टीम के कप्तान बने। उनके नेतृत्व में गुजरात टीम ने कई प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की। वर्ष 2024 में संतोष ट्रॉफी में गुजरात टीम उपविजेता रही, जिसकी कमान विशेष पांडेय के हाथों में थी।

वर्तमान में विशेष के प्रशिक्षण से तैयार कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। सूर्या, कवि, शुभम, हर्ष और पार्थ गुजरात अंडर-19 टीम में शामिल हैं, जबकि नकाश और हर्ष जैन अंडर-14 टीम का हिस्सा हैं। वहीं हर्ष कुशल, गौरव और हर्षवर्धन स्वामी गुजरात लीग खेल चुके हैं तथा अंडर-20 वर्ग में कुशाल, युवराज और प्रशांत खेल रहे हैं।

फोन पर बातचीत में विशेष पांडेय ने कहा कि गुजरात में फुटबॉल खिलाड़ियों की तैयारी के लिए सरकार लगातार सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें देवरिया जिले से होने पर गर्व है और भविष्य में अवसर मिलने पर वह अपने जिले के खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts