देवरिया जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में 29 से 31 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। छुट्टी के दौरान छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं आएंगे, जबकि शिक्षक विद्यालय पहुंचकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे। प्रशासन की ओर से ठंड की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे आवश्यकता पड़ने पर निर्णय लिया जाएगा।

