spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया:विदेश भेजने के नाम पर 1.25 लाख की ठगी, एजेंट पर FIR

देवरिया:विदेश भेजने के नाम पर 1.25 लाख की ठगी, एजेंट पर FIR

-

जनपद Deoria के एकौना क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। भिरवा गांव निवासी एक व्यक्ति से एजेंट ने सऊदी अरब में वाहन चालक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.25 लाख रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

भिरवा गांव निवासी शिव प्रताप यादव ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि उनके पिता संगम यादव विदेश में चालक की नौकरी के लिए प्रयासरत थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात मदनपुर कस्बा निवासी एक एजेंट से हुई, जिसने सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसके बदले 1.25 लाख रुपये की मांग की।
शिकायत के अनुसार, 8 जून 2025 को एजेंट के खाते में ऑनलाइन 49 हजार रुपये और 20 जून को 40 हजार रुपये सहित तय रकम दे दी गई। एजेंट ने जुलाई में विदेश भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में टालमटोल करने लगा। जब पीड़ित परिवार ने पैसे वापस मांगे तो एजेंट ने साफ इनकार कर दिया और मोबाइल बंद कर फरार हो गया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उक्त एजेंट गिरोह बनाकर कई लोगों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर चुका है। पहले पुलिस को सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। अंततः कोर्ट के आदेश पर सोमवार को मदनपुर कस्बा निवासी नासिर अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts