मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने जनपद देवरिया स्थित राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि बाल गृह में कुल 29 बच्चे आवासित हैं। सायं 7.45 बजे निरीक्षण के समय निर्धारित व्यवस्था के तहत बच्चों को दूध पिलाया जा रहा था।

निरीक्षण में बाल गृह की साफ-सफाई व्यवस्था सामान्य पाई गई। हालांकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाउंड्री वॉल एक ओर से काफी नीची पाई गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधीक्षक को निर्देश दिया कि बाउंड्री वॉल की ऊंचाई बढ़ाने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद की सभी राजकीय संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने संस्थानों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर लें, क्योंकि किसी भी समय औचक निरीक्षण किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान बाल गृह के अधीक्षक सहित संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा