जनपद देवरिया में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुखुन्दू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में खुखुन्दू पुलिस द्वारा विगत रात्रि संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान परसिया चन्दौर ईंट भट्ठे के पास से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम यादव पुत्र सदानन्द यादव, निवासी भागलपुर थाना मईल, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल 32 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया।

इस संबंध में थाना खुखुन्दू पर मु0अ0सं0 325/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनन्द राव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।