spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

गोपालगंज: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

-

जिले के थावे थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव के समीप बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के अमैठी खुर्द गांव निवासी ठाकुर रावत के पुत्र प्रेमचंद उर्फ मंटू कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मंटू कुमार बुधवार की सुबह धतिवना गांव से मछली खरीदकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पिठौरी गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मंटू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। उधर, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी की तैयारी चल रही थी और जल्द ही लड़की देखने की योजना थी। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts