जिले के विशंभरपुर थाना परिसर में बुधवार को वैज्ञानिक अनुसंधान एवं जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जन सरोकार को बढ़ावा देना, वैज्ञानिक अनुसंधान में सहयोग करना तथा आमजन को इससे होने वाले लाभों की जानकारी देना रहा।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष मुकेंद्र कुमार द्वारा वरिष्ठ पदाधिकारी प्रणव कुमार राय का मेडल और शॉल देकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यशाला में अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में आमजन पुलिस का सहयोग करें और सही जानकारी समय पर साझा करें, ताकि त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।
अधिकारियों ने जन-जागरूकता से जुड़ी बातों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में जिला पार्षद अभिषेक कुमार उर्फ जुगुल किशोर गोंड, मुखिया प्रतिनिधि लव नारायण प्रसाद, जयप्रकाश प्रसाद, रामाशीष यादव, रामाज्ञा यादव, विधायक प्रतिनिधि छोटन पांडेय, सरपंच प्रतिनिधि हरिनारायण पटेल, उप सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि डॉ. मुन्ना साहनी, अजय गुप्ता, सुभाष तिवारी सहित पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

