spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया:ऑयल एक्स्ट्रैक्शन यूनिट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

देवरिया:ऑयल एक्स्ट्रैक्शन यूनिट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

-

देवरिया के किसान बंधुओं के लिए कृषि विभाग की ओर से महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयलसीड्स योजना के अंतर्गत 10 टन क्षमता की ऑयल एक्स्ट्रैक्शन यूनिट के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक लाभार्थी दर्शन पोर्टल 2.0 पर 09 जनवरी 2026 तक ₹5000 की टोकन धनराशि जमा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत ऑयल एक्स्ट्रैक्शन यूनिट की बुकिंग केवल एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) के माध्यम से ही की जाएगी।

इसके अतिरिक्त उप निदेशक कृषि ने जानकारी दी कि जनपद के अन्य कृषक भी 09 जनवरी 2026 तक तिरपाल एवं बखारी के लिए निर्धारित ऑनलाइन शुल्क जमा कर बुकिंग करा सकते हैं।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts