जनपद में अपराध और शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना खामपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रविवार की रात छपिया मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक लग्जरी वाहन से 85.32 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। तलाशी में 8PM और ऑफ्टर डार्क ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त बिहार के गोपालगंज और सिवान जिले के रहने वाले हैं। इस मामले में थाना खामपार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
