spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: नालों से गुजर रही पेयजल पाइप लाइनों पर डीएम सख्त

देवरिया: नालों से गुजर रही पेयजल पाइप लाइनों पर डीएम सख्त

-

देवरिया। जनस्वास्थ्य को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने ओवरब्रिज के निकट एसएसबीएल इंटर कॉलेज के पास निरीक्षण के दौरान पेयजल पाइप लाइनों की स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण में पाया गया कि कई स्थानों पर पेयजल की पाइप लाइनें नालों के बीच से होकर गुजर रही हैं, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत गंभीर और खतरनाक स्थिति है।

इस पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद देवरिया और जल निगम के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी स्थानों को चिन्हित कर पेयजल पाइप लाइनों पर तुरंत सुरक्षा कवरिंग कराई जाए, ताकि किसी भी हाल में नाले का पानी पाइप लाइन के संपर्क में न आ सके।

डीएम ने स्पष्ट कहा कि आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक तकनीकी और सुरक्षा उपाय समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts