खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महाराजपुर गांव निवासी हेमा देवी का आरोप है कि बुधवार को मामूली बात को लेकर ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कराया, जिससे मामला शांत हुआ।
घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची और लिखित तहरीर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
प्रभारी थानेदार एसएसआई जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस मौके पर भी गई थी। आरोपी फरार है, जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
