आज दिनांक 8 जनवरी 2026 को देवरियामीर गांव में सेहत सही लाभ कई अभियान के तहत ठंड, पोषण और आयुष्मान कार्ड पर दी गई जानकारी

सेहत सही लाभ कई अभियान के तहत रेडियो रंग और स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वाधान में देवरिया जिले के देवरियामीर गांव में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारियां देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान हेमा और अनिशा ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए उपस्थित लोगों को ठंड से बचाव के उपायों, संतुलित पोषण के महत्व और आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में किस प्रकार सावधानी बरतनी चाहिए, खानपान में किन पोषक तत्वों को शामिल करना जरूरी है और बीमारियों से बचाव कैसे किया जा सकता है।

इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया, इसके लिए जरूरी दस्तावेज और इस योजना के तहत मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों की भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को बड़े अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक राहत मिलती है।

जागरूकता अभियान में ग्रामीणों ने रुचि दिखाते हुए सवाल पूछे और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।