गोपालगंज। थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड के सफल उद्भेदन के बाद उत्कृष्ट कार्य करने पर चौकीदार सुमित कुमार को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित एवं थावे थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने चौकीदार सुमित कुमार को इनाम राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

पुलिस अधिकारियों ने चोरी कांड के खुलासे में चौकीदार सुमित कुमार की सक्रिय भूमिका, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि समय पर सूचना और सजगता के कारण चोरी कांड का सफल खुलासा संभव हो सका।

इस अवसर पर चौकीदार सुमित कुमार मांझी ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर तथा ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देगा।

पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इस सम्मान समारोह से न केवल चौकीदार बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों का भी मनोबल बढ़ा है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के प्रोत्साहन से पुलिस बल और अधिक जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करेगा।