आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन ने गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परेड कराई गई तथा परेड से जुड़ी विभिन्न बारीकियों के संबंध में पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन, समर्पण और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने परेड में शामिल सभी दस्तों की तैयारियों का जायजा लेते हुए अनुशासन, समन्वय और प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
एसपी संजीव सुमन ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि गणतंत्र दिवस समारोह को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

