मांझागढ़ (गोपालगंज)। शराबबंदी अभियान के तहत मांझागढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर में छापेमारी कर 27 लीटर देशी शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमाशंकर पासी और छोटेलाल पासी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

