देवरिया। 06 फरवरी को भाटपार रानी और बनकटा पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान बनकटा–अमेठिया मार्ग पर ऐंठी के पास एक पिकअप वाहन से 04 राशि गौवंशीय पशु बरामद किए गए। मौके से दो तस्कर—अरविन्द पासवान उर्फ टेनी और अफरोज आलम उर्फ सुड्डू—को गिरफ्तार किया गया।
तीसरे आरोपी छोटे अली उर्फ कमरे आलम ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर देशी तमंचे से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक देशी तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।

