देवरिया जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्रीरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 06 फरवरी 2026 की सुबह बैकुण्ठपुर–रामपुर प्रतापपुर चीनी मिल कॉलोनी के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप (नं. UP 52 AT 8487) को रोककर तलाशी ली।

तलाशी में वाहन पर तीन गौवंशीय पशु लदे पाए गए। मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद बोलेरो पिकअप का अनुमानित मूल्य लगभग सात लाख रुपये बताया गया है।

इस संबंध में थाना श्रीरामपुर में मु0अ0सं0-21/2026 के तहत धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. हरेकृष्ण पुत्र रामअधार – बंगरा बाजार, थाना खामपार

  2. छोटेलाल पटेल पुत्र अनिरुद्ध पटेल – मिश्रौली, थाना श्रीरामपुर

  3. संदीप पाल पुत्र अजय पाल – लाखोपार, थाना भाटपार रानी

  4. दिनेश गिरि पुत्र राजदेव गिरि – माली छापर, थाना खामपार

बरामदगी:

  • तीन गौवंशीय पशु

  • एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप (UP 52 AT 8487)

  • चार मोबाइल फोन