spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने किया आमजन से...

देवरिया: मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने किया आमजन से संवाद, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

-

देवरिया। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा शनिवार को “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। यह अभियान संजीव सुमन, पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में प्रातः 05 बजे से 08 बजे तक संचालित किया गया।

अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारी व थानाध्यक्षों द्वारा मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया गया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान मित्र पुलिसिंग की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं और छोटे-मोटे विवादों को मौके पर ही सुलझाने का प्रयास किया।

चेकिंग अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस द्वारा चोरी की गाड़ियों की जांच, तीन सवारी के खिलाफ कार्रवाई, मोडिफाइड साइलेंसर वाले दुपहिया वाहनों का चालान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर कार्रवाई तथा अवैध असलहा व मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।

संवाद के दौरान पुलिस ने आमजन को मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के उद्देश्यों और महत्व की जानकारी दी। जनसामान्य ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया।

जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 16 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 330 व्यक्तियों और 175 वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि जनपद में शांति, सुरक्षा और आमजन का विश्वास बनाए रखा जा सके।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts