गोपालगंज जिले के मांझागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर तारिक इब्राहिम ने की। बैठक में बीते सप्ताह स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को समय से टीकाकरण सुनिश्चित करने और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना भी स्वास्थ्य कर्मियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने, नियमित क्षेत्र भ्रमण, टीकाकरण अभियान में तेजी लाने तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई।
इस बैठक में स्वास्थ्य समिति प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार, बीसीएम सुनील कुमार, वीएमसी नवीन कुमार, एएनएम पार्वती कुमारी, स्वाति प्रिया, प्रतिमा, बेबी कुमारी, उमा कुमारी सहित सभी एएनएम उपस्थित रहीं। बैठक से संबंधित जानकारी एकाउंटेंट मुकेश ओझा ने दी।
