निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना बरहज पुलिस ने झपटमारी करने वाले 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दिनांक 19.02.2026 की शाम बालू छापर रेलवे क्रॉसिंग के पास से अभियुक्तों को दबोचते हुए उनके कब्जे से झपटमारी का माल, नकदी तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्तों में सनी उर्फ मंगरु, करण डोम, बन्टी कुमार एवं मुन्ना डोम शामिल हैं, जो गोरखपुर व देवरिया जनपद के निवासी बताए गए हैं।

बरामदगी में 04 पीली धातु के लॉकेट, 02 पीली धातु के कान के टॉप्स, 5000 रुपये नकद तथा 02 बजाज पल्सर मोटरसाइकिल शामिल हैं। थाना बरहज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-43/2026 धारा 304(2) बीएनएस में विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के अनुसार, 13.02.2026 को वादी विश्वजीत गौतम ने तहरीर देकर बताया था कि 11.02.2026 को उनकी माता सेंट्रल बैंक, बरहज से पैसा निकालकर लौट रही थीं, तभी चारों अभियुक्तों ने छलपूर्वक उनका पर्स छीन लिया था, जिसमें नकदी व आभूषण थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने थाना खजनी एवं चौरी-चौरा (जनपद गोरखपुर) में भी घटनाएं करना स्वीकार किया है।

बरहज पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।