देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन देवरिया में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने ली तथा इसके बाद पुलिस बल का निरीक्षण किया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। साथ ही अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी कराई गई।

परेड के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्ड, एमटी शाखा, यूपी-112 पीआरवी, मनोरंजन कक्ष, जिला मेस, स्टोर और आरटीसी मेस का निरीक्षण किया। यूपी-112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों और फर्स्ट एड किट सहित विभिन्न उपकरणों की जांच कर उनकी नियमित साफ-सफाई और समुचित रखरखाव के निर्देश दिए गए।

इस दौरान गार्ड कमांडरों और विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का भी अवलोकन किया गया तथा सभी अभिलेखों को व्यवस्थित और अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।