देवरिया जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खामपार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ऑटो से 12 पेटी अवैध देशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस ने 2 मार्च 2026 की रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर खैराट पुल के पास घेराबंदी की।

इस दौरान तीन पहिया वाहन ऑटो संख्या UP 52AT 2060 से 12 पेटी अवैध देशी शराब ब्रांड “बन्टी बबली” (कुल 108 लीटर) बरामद की गई। मौके से अखिलेश गोड़ पुत्र रामसनेही गोड़, निवासी लक्ष्मणपुर थाना भाटपार रानी, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना खामपार पर मु.अ.सं. 44/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।