देवरिया जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भलुअनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छिनैती के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भलुअनी से करौंदी जाने वाले मार्ग पर स्थित मस्जिद के पास से सागर डोम नामक अभियुक्त को दबोच लिया। आरोपी थाना कोतवाली क्षेत्र में दर्ज एक मामले में वांछित चल रहा था।

गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से छिनैती के 2000 रुपये नगद तथा एक अवैध चाकू बरामद हुआ। चाकू की बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।