तरकुलवा थाना क्षेत्र की एक महिला नसबंदी ऑपरेशन के करीब डेढ़ साल बाद गर्भवती हो गई, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। महिला ने 5 मार्च 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नसबंदी कराई थी। अब गर्भधारण की जानकारी होने पर वह और उसके परिजन परेशान हैं।
महिला का आरोप है कि वह प्रमाण पत्र पर सक्षम अधिकारियों के हस्ताक्षर कराने अस्पताल पहुंची, लेकिन मना कर दिया गया। इसके बाद उसने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।
एसीएमओ ने बताया कि नसबंदी के बाद एक से दो प्रतिशत मामलों में ऐसी शिकायतें सामने आती हैं। समय से सूचना मिलने पर मुआवजे की प्रक्रिया की जाती है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
