पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक इलाके में एनएच-28 पर स्थित एक ढाबे के पास मंगलवार सुबह पुलिस ने दो महिलाओं को संदिग्ध स्थिति में पकड़ लिया। उनके पास खड़ी एक बाइक भी बरामद की गई, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है।

थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हाईवे स्थित एक गांव के पास संचालित ढाबे पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद दो महिलाओं को पकड़ा।

पूछताछ के दौरान महिलाएं बाइक के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। इसके बाद पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

पुलिस ने दोनों महिलाओं का शांतिभंग की आशंका में चालान करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।