spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया...

देवरिया: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

-

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 तथा शक्ति दीदी अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पंपलेट वितरित कर महिला सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

थाना भाटपाररानी की मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल सौरभ और महिला कांस्टेबल अंजू ने कस्बा भाटपाररानी में महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया। उन्हें सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इसी क्रम में थाना एकौना की मिशन शक्ति टीम के उपनिरीक्षक मोहम्मद इस्माइल, आरक्षी विकास और महिला आरक्षी पूनम ने ग्राम भेलऊर में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। टीम ने डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, वुमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों पर भी पंपलेट बांटकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts