देवरिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और सिविल जज श्रीमती शैलजा मिश्रा ने राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को मिलने वाले भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिए।
सचिव ने बाल गृह के अभिलेखों का भी अवलोकन किया और बच्चों के नियमित व्यायाम पर विशेष ध्यान देने को कहा।
इसके अलावा परिसर और भंडार कक्ष की साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
