spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: विश्व टीबी दिवस से पूर्व जागरूकता रैली, जनभागीदारी पर जोर

देवरिया: विश्व टीबी दिवस से पूर्व जागरूकता रैली, जनभागीदारी पर जोर

-

देवरिया में विश्व टीबी दिवस के पूर्व जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सोमवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से निकली इस रैली को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली में टीबी के बैक्टीरिया और टीबी चैंपियन के प्रतीकात्मक पुतले आकर्षण का केंद्र रहे। “जन-जन का हो एक ही नारा, टीबी मुक्त हो देश हमारा” के संदेश के साथ यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। कोतवाली रोड, जिलाधिकारी आवास, सिविल लाइन, बस स्टैंड और सीएमओ कार्यालय होते हुए यह रैली टीबी क्लिनिक पर समाप्त हुई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिले में टीबी से होने वाली मृत्यु दर में कमी आई है और प्रशासन इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं और समय पर इलाज शुरू करें।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सरकार टीबी उन्मूलन के लिए नई तकनीकों और संसाधनों का उपयोग कर रही है। जिले में सक्रिय रूप से मरीजों की खोज की जा रही है। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को टीबी मुक्त हुए 192 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पांडेय, डॉ. विपिन रंजन और प्रधानाचार्य राम किंकर मिश्रा सहित कई अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts